मंदसौर। उप संचालक कृषि कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति द्वारा विभिन्न उपार्जन केन्द्रों के सेंपल का निरीक्षण किया गया। जिन केन्द्रों पर नान एफएक्यू क्वालिटी की सोयाबीन फसल की खरीदी की गई, उन्हे नोटिस जारी किया। एफएक्यू क्वालिटी की खरीदी हेतु चेतावनी दी गई। साथ ही कृषक भाईयों से अपील की गई हैं कि वे केवल एफएक्यू क्वालिटी की सोयाबीन ही उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय हेतु लावें।