खरगोन। प्रशासन के दांवों के बीच रबी सीजन में खाद कि किल्लत सामने आ रही है। डीएपी की किल्ल्त की वजह से मक्का व गेहूं की बुआई पर असर पड़ रहा है। किसान सोसायटी सहित शासकिय गोदामों के चक्कर लगा रहे है। समय पर खाद नही मिलने से किसान नाराज हो रहे है। सोमवार को भी शहर के उमरखली रोड स्थित राज्य सहकारी विपणन संस्था पर सैकड़ों की संख्या डीएपी और 12, 32, 16खाद मिलने की आस में पहुंचे थे, लेकिन यहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी है।
कृषक रुपेश गोस्वामी बिटनेरा, लोकेंद्र गुप्ता टांडा बरुड, दशरथ देवली ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त खाद होने के दावे किए जा रहे है, रोजाना सोशल मीडिया ओर समाचार पत्रों के माध्यम से खाद उपलब्ध होने का प्रचार- प्रसार हो रहा है, लेकिन जब सोसायटी, दुकानो पर जा रहे है तो डीएपी, 12ः32ः16 के स्थान पर दूसरी खाद लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी किसानों को आवश्यकता नही है।