खरगोन। जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में सोमवार 25 नवम्बर को एन.सी.सी. के 76 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी की समृद्ध विरासत को याद करना था। इस आयोजन में मुख्य रूप से कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट एवं ड्रम प्लाटून द्वारा लयबद्ध थाप द्वारा अतिथियों को सलामी दी गई। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव, कर्नल के. राजेश कमान अधिकारी 36 मप्र बटालियन खण्डवा सहित संस्था प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय, प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के उप प्राचार्य संजेश वर्मा सहित जेआयटी, जीआरव्हाय एवं प्रिदयदिर्शनी की एन.सी.सी. यूनिट उपस्थित थी। यह कार्यक्रम कैडेटों के बीच गर्व और उपलब्धि की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिससे एनसीसी के लोकाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई।
एनसीसी के 76 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कर्नल के. राजेश ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ एनसीसी कैड्टस द्वारा अपनी वर्दी पहनना और परेड करना ही महत्वपूर्ण नहीं है। उनके जीवन में अनुशासन और सर्मपण का होना भी आवश्यक है। एन.सी.सी. के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा में युवाओं की भागीदारी के महत्व और नेतृत्व, टीम वर्क और अनुशासन के मूल्यों पर भी उन्होनें जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें अपने सभी प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके सपनों के साकार होने एवं जीवन में नई उॅचाईयॉ प्राप्त करने हेतु प्रार्थना भी की।
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है और एन.सी.सी. से जुड़ने पर यह उनकी दिनचर्या में सम्मिलित हो जाता है।