BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 10:51 am
BIG REPORT : नीमच में नाबालिगों के हाथ में दो पहिया वाहन, यातायात पुलिस हुई सख्त, ओवर स्पीड के बनाए चालान, वसूला हजारों रूपये का जुर्माना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है वही बच्चे ओवर स्पीडिंग करते हुए भी देखे जाते हैं, जिसकी शिकायतें कई बार रहवासियों द्वारा की गई है, जिस पर यातायात विभाग सख्ती से कार्यवाही कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन एवं प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान एवं यातायात की टीम द्वारा नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही हैं। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिक बच्चों द्वारा तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर 5 वाहनों को जप्त करके थाना यातायात पर खड़ा करवाया गया, साथ ही बच्चों के माता-पिता से भी फोन पर चर्चा की गई एवं मौके पर बुलाकर उन्हें समझाईश दी गई कि वह अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने हेतु ना दे।
वहीं यातायात पुलिस द्वारा शाम को पैदल भ्रमण कर टैगोर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाई गई, रोड के किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनौ को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया गया साथ ही वाहन चालकों को हिदायत भी दी गई कि वह रोड के किनारे सही ढंग से वाहनों को खड़ा करें अन्यथा चालानी कार्यवाही की जावेगी, साथ ही दुकानदारों द्वारा सामान रोड पर फैलाने एवं रास्ता बंद करने पर हिदायत दी गई कि वह अपना सामान अपनी दुकान की सीमाओं में रखें अन्यथा सामान जप्त कर न्यायालयीन कार्रवाई की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा कुल 53 चालान बनाकर 19700 रु. समन शुल्क वसूला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE