नीमच। वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज की सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रेनू वाघमारे द्वारा दिनांक 25.11.2024 को एएनएम की जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अरविन्द घनघोरिया जी द्वारा हमेशा पर्यवारण संरक्षण को महत्व प्रदान किया गया है तथा चिकित्सा महाविद्यालय को भी हराभरा रखने के पूर्ण प्रयास किये है। इसी तारतम्य में सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद के निर्देशन में 55 एएनएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से समुदाय स्तर पर कार्यरत सामुदायिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर तथा पर्यवरण प्रदूषण के कारकों के बारे में अवगत कराना। साथ ही साथ समुदाय को इससे होने वाले दुष्प्रभाव एवं इससे कैसे बचा जाए कि जानकारी प्रदान की तथा सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को समुदाय स्तर पर कैसे इस जानकारी को प्रसारित कर समुदाय में जागरूकता उत्पन्न करने के बारे में विस्तर से जानकारी प्रदान की कार्यक्रम मुख्य रूप से डीन डॉ अरविंद घनघोरिया,सिविल सर्जन कम सुप्रीटेंडेंट डॉ महेंद्र पाटिल, एवं डॉ आदित्य बेरड़ के मार्गदर्शन में डॉ मिथलेश शर्मा द्वारा आयोजित किया गया , डॉ राष्ट्रेन्द्र के खादयोत , डॉ अल्पेश वारिया, डॉ चेतन कुमार शर्मा, डॉ निशांत गुप्ता एवं अन्य डॉक्टर्स एवं कर्मचारी वहां उपस्थित रहे ,ये जानकारी मेडीकल कालेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ चेतन कुमार शर्मा एवं डॉ निशांत गुप्ता ने दी