भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित आईएएस नियाज खान की बातों का बीजेपी नेता सैय्यद जफर ने समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- तीन तलाक कानून मुस्लिम महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तोहफा है यह बात 100 फ़ीसदी सत्य है।
सैय्यद जफर ने लिखा-मैं आईएएस नियाज खान जी की बात से पूरी तरह सहमत हूं। यह कानून अल्लाह की बहुत बड़ी नेमत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जरिऐ मुस्लिम महिलाओं के लिए लागू किया गया है और मैं यह बड़ी जवाबदारी से कहता हूं कि यह कानून कुरान और हदीस की रोशनी में बनाया गया है।