दतिया। बुधवार को मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं दिल्ली संसद मनोज तिवारी। उन्होंने दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा मंदिर के दरबार में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महाराज का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की है। इस दौरान पूजा पश्चात मनोज तिवारी ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का दिल्ली में प्रदूषण है, उससे लोगो को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। में यहां जबसे आया हूँ मेरी सांस अच्छी चल रही। लोग वहां सांस भी नहीं ले पा रहे है। दिल्ली राज्य में प्रदूषण फैला हुआ है उसको दिल्ली की आप सरकार प्रदूषण मुक्त व्यवस्था करने में नाकाम साबित हुई है और दिल्ली में लोग आज सांस लेना मुश्किल हो रहा है और दिल्ली की आप सरकार ने जनता के साथ चल किया है। दतिया पहुंचने पर भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।