शामगढ़। गरोठ रोड क्षेत्र में दूध का व्यवसाय करने वाले राकेश नामक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
परिजन युवक को तत्काल शासकीय चिकित्सालय शामगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं लिए जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।