BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 5:18 pm
KHABAR : कृषकों कृषक उत्‍पादक संगठनों और मैदानी कृषि अमले की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश, बोले- ड्रोन का प्रदर्शन कर किसानों को ड्रोन व नैनो यूरिया उपयोग के लिए प्रेरित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के किसानों को ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव करने के लिए खेतों में प्रदर्शन करवाकर किसानों को ड्रोन तकनीक व नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्‍साहित करे। जिले में मॉडल कस्‍टम हाईरिंग सेन्‍टर बनाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के प्रगतिशील कृषकों कृषक उत्‍पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि विभाग के मैदानी अमले की संयुक्‍त बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, उपसंचालक कृषि बी.एस. अर्गल सहित सभी एसएडीओ, एसडीओ कृषि व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि मैदानी कृषि अमला कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों से चर्चा कर सतत संवाद करे।अच्‍छे बीज, खाद, उन्‍नत कृषि उपकरण यंत्रके साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्‍धता का अवलोकन करे और किसानों को उन्‍नत कृषि तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे। कलेक्‍टर ने हेप्‍पी सीडर का अधिकाधिक उपयोग करने तथा किसानों को अनुदान पर हेप्‍पी सीडर उपलब्‍ध करवाने के निर्देश भी उपसंचालक कृषि को दिए। बैठक में बताया गया, कि जितने भी किसान हेप्‍पी सीडर के लिए आवेदन करेंगे, उन्‍हें हेप्‍पी सीडर के लिए अनुदान प्रदान किया जावेगा। बैठक में बताया गया, कि जावी, मालखेड़ा, कनावटीएवं उपरेड़ा में कुल70 हेक्‍टेयर में गाजर लगाने के लिए कोंट्रेक्‍ट फार्मिंग का अनुबंध किया गया है और गाजर लगाई गई है। कलेक्‍टर ने जिले में उपलब्‍ध ड्रोन का अधिकाधिक उपयोग करने तथा किसानों के खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन करवाने के निर्देश भी कृषि विभाग को दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE