शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा सुनेरा, अभयपुर, पनवाड़ी में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, आदि अन्य दस्तावेज चैक किये गये, जिसमें 3 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया। चैकिंग कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी।