BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 5:41 pm
JOB : जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, दिसंबर माह की इस तारीख को शासकीय महाविद्यालय में होगा रोजगार मेले का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्यपदेश शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार 05 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक जेएनएस शासकीय महाविद्यालय शुजालपुर में जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर द्वारा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेला में आमंत्रित निजी क्षेत्र की संभावित नियोजक नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, न्यू जील फेशन वियर प्रा. लि. बदनवार, किर्लाेस्कर बद्रर्स लि. देवास, मदरसन लि. जीआईडीसी साणंद अहमदाबाद गुजरात, चेकमेंट सर्विस प्रा. लि. वडोदरा, क्यूस कार्प फीता प्रा. लि. मेन्यूफेक्चरिंग राजनांदगाँव पूणे, रिलायंस जियो) इन्दौर, वजीर एडवाईजर प्रा.लि. भोपाल, चॉइस ब्रोकिंग इन्दौर, स्वतंत्र माईकोफिन प्रा.लि. देवास, गोना एग्रो लिमिटेड शाजपुर, लुमिना सोलर शाजापुर, भारतीय जीवन बीमा निगम शुजालपुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों, के द्वारा सेल्स मेन, कलेक्शन आफिसर सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर,... हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सहायक हेल्पर, बीमा सलाहकार, आदि पदों पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारंम्भिक चयन करेंगें।

उक्त मेले में 8 वी 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम, के साथ रोजगार स्वरोजगार मेले में आकर चयन हेतु साक्षात्कार दे सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE