सीतामऊ। अधिवक्ता श्याम दास बैरागी के साथ पुलिस आरक्षक अमित व्यास द्वारा कथित अभद्रता के मामले में मन्दसौर अभिभाषक संघ ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। साथ ही कार्रवाई न होने की दशा में सीतामऊ अभिभाषक संघ द्वारा होने वाले आंदोलन को समर्थन और पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है।
