BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 6:12 pm
KHABAR : उद्योग, पर्यटन, हरित क्रांति जहां हो जाती है वहां किसी भी प्रकार की बेराजगारी नहीं रहती - उप मुख्‍यमंत्री शुक्‍ल, 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने देवास में उज्‍जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्‍तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्याे, सी.सी.रोड, आर.सी.सी.ड्रेन, हयूम पाईप कल्‍वर्ट एवं रोड डामरीकरण निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्याे से उज्‍जैन रोड देवास औद्योगिक क्षेत्र की कुल 156 इकाईयॉ लाभांवित होंगी।उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देवास में उद्योग को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। देवास में औद्योगिक क्षेत्र में आज भूमि पूजन हुआ है। इसका कल से ही काम शुरू करें। कार्य करने की गति और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में कार्य करें। कलेक्टर स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करें। देवास औद्योगिक क्षेत्र है, यहां और विस्तार की संभावना है। इन्‍दौर पास होने का पूरा लाभ देवास को मिल रहा है। देवास में इतना होने के बावजूद भी उद्योग क्रांति की आवश्‍यकता है। उद्योग आने से नागरिकों को रोजगार मिलता है।देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देवास को विकास की सौगात दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में देवास विकसित शहर है, उद्योग के क्षेत्र में 98 प्रतिशत सक्सेस रेट है। एक समय था जब यहां पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं थी आज सभी सुविधाएं हैं। औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड देवास में वर्तमान में 156 इकाईयों का संचालन किया जा रहा है। उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों, सी.सी.रोड, आर.सी.सी. ड्रेन, हयूम पाईप कल्वर्ट एवं रोड डामरीकरण आदि का निर्माण कार्य किया जाना है। उक्त कार्य से औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड की इकाईयों को लाभ होगा।कार्यक्रम में अध्‍यक्ष उद्योगिक संगठन अशोक खण्‍डेलिया ने बताया कि देवास जिले में औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1, औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-2, औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-3, औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सिया, औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड देवास, औद्योगिक क्षेत्र ग्राम चापडा एवं औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सिरसोदा स्थित है। देवास जिले में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम स्तर की कुल 1613 इकाईयों एवं वृहद स्तर की कुल 28 इकाईयों स्थापित होकर कार्यरत है जिसमें लगभग 50 हजार व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होता है। देवास जिले में प्रमुखतः इंजीनियरिंग, ऑटो मोबाइल सेक्टर, फुड सेक्टर, मिल्क प्रोडक्टस एवं पम्प पार्टस से संबंधित इकाईयाँ कार्यरत है। मध्यप्रदेश के देवास जिले में औद्योगिक स्थापना हेतु अनुकुल वातावरण उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE