BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 6:28 pm
KHABAR : श्री पशुपतिनाथ महादेव मेले के मंच पर हुआ मप्र राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन, सम्राट श्री यशोधर्मन ट्रॉफी पर भोपाल का कब्जा, प्रदेश के 300 बॉडी बिल्डर्स एवं आफिसर्स ने की सहभागिता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। श्री पशुपतिनाथ महादेव के 62 वें मेले के पावन अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा मेले के मंच पर संगीत की धुन पर मंदसौर नगरपालिका परिषद एवं दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शरीर सौष्टव प्रतियोगिता बाडी बिल्डिंग का बेहतरीन आयोजन संपन्न हुआ । 300 से अधिक  खिलाडियों ने संगीत की धुन पर देर रात्रि 1.00 बजे तक प्रदर्शन किया । 
राज्य शरीर सौष्ठव स्पर्धा का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के अध्यक्ष प्रेमसिंह जी यादव उज्जैन, प्रदेश अध्यक्ष एवं 17 बार मि.मध्यप्रदेश रहे जितेन्द्रसिंह जी कुशवाह, महासचिव अतीन जी तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र जी व्यास (स्वामी मुस्कुराके), इंजीनियर गजेंद्र मेहता उज्जैन, दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष उद्योगपति विशालजी गोयल, संरक्षक दैनिक मालव अलंकरण के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सिसौदिया, भाजपा नेता राजेश जी गुर्जर, मेला सभापति भावना बब्बू पमनानी सहित मेला समिति सदस्य नपा पार्षद दिव्या अनूप माहेश्वरी , रेखा राजेश सोनी, माया नीलमचंद भावसार , संगीता शैलेन्द्र गोस्वामी, ईश्वर सिंह चौहान, सुनीता नंदलाल गुजरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गोयल, अनूप माहेश्वरी ने किया । 
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश भर के 45 जिलों से मंदसौर श्री पशुपतिनाथ महादेव के कार्तिक मेले के मंच पर बाडी बिल्डींग के खिलाडिय़ों का आना गौरव की बात है । आपने कहा कि मेले में दूसरी बार यह मप्र स्तर का आयोजन हो रहा है जिसे सभी ने सराहा है । यह आयोजन अब प्रति वर्ष मेले के मंच पर किया जावेगा, जिससे खिलाड़ियों को मंच मिलेगा और विजेता खिलाड़ी मंदसौर का नाम देश एवं प्रदेश में करेंगे। गुर्जर ने कहा कि दशपुर के राजा सम्राट श्री यशोर्धमन के नाम से खिलाडिय़ों को दिया गया पुरस्कार संपूर्ण मध्यप्रदेश में दशपुर की ख्याति को बढ़ायेगा । यह आयोजन दशपुर के राजा सम्राट यशोधर्मन की स्मृति को अक्षुण्य बनाएगा ।

मंदसौर विधायक विपिन जी जैन ने खेल मित्र अलंकरण से किया सम्मानित- दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ एवं नगर पालिका परिषद मंदसौर द्वारा आयोजित श्री पशुपतिनाथ महादेव कार्तिक मेले के मंच पर पधारे मंदसौर विधायक विपिन जी जैन द्वारा प्रदेश भर से आए ऑफिसर्स और प्रमुख खिलाड़ियों को खेल मित्र अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर सम्मानित अतिथि मंदसौर विधायक विपिन जैन ने कहा कि दशपुर बॉडी बिल्डिंग संघ विगत 22 वर्षों से दशपुर की धरा पर शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है । विधायक जैन ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि मालवा के सम्राट श्री यशोधर्मन के नाम से दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है । सम्राट श्री यशोधर्मन ने पूरे देश पर राज करते हुए दशपुर को अपनी राजधानी बनाया था । 

हाशिम बने चौंपियन ऑफ चौंपियन-दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष विशाल गोयल एवं  सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि  राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चौम्पियनशीप में सम्राट यशोधर्मन ट्रॉफी के लिए प्रदेश भर की 45 से अधिक जिला इकाइयों के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मंदसौर आए । आपने बताया कि सम्राट श्री यशोधर्मंन ट्रॉफी पर भोपाल के बॉडी बिल्डर हासिम अली ने कब्जा जमाया जिन्हें ₹21000 रुपये का नकद पुरस्कार व आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वही बेस्ट पोजर में देवास के प्रदीप ठाकुर , बेस्ट मस्कुलर में इंदौर के नरेंद्र गुर्जर एवं बेस्ट इम्प्रुव्हड में भोपाल के फैज अली ने कब्जा जमाया। इन्हें क्रमशः ₹10-10 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप, प्रमाण पत्र व आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई ।

10 वजन वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय,चतुर्थ एवं पंचम को नकद पुरस्कार दिया गया- अध्यक्ष विशाल गोयल एवं सचिव शैलेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष दय वेदप्रकाश मिश्रा एवं लोकेश भार्गव ने बताया कि 10 वजन वर्ग में खिलाड़ियों को प्रथम 3000 रूपये, द्वितीय 2500 रूपये, तृतीय 2000 रूपये , चतुर्थ 1500 रूपये एवं पंचम 1000 रूपये नगद राशि, आकर्षक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

इनका आतिथ्य प्राप्त हुआ-
मल्हारगढ़ एसडीएम रविंद्र जी परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कियावत , वरिष्ठ पत्रकार महावीर अग्रवाल, जिला प्रेस क्लब के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश जी जोशी, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राणा, दशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नेमीचंद राठौर, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद रईस, गायत्री प्रसाद शर्मा, अजय बाड़ोलिया, हेमंत शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष भगवानसिंह चौहान,भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नामदेव, विहिप जिला मंत्री हेमंत बूलचंदानी, तिरंगा अभियान के संयोजक एवं भाजपा नेता गौरव अग्रवाल, प्रदेश सहसंयोजक एवं भाजपा नेता महेश जुनवाल, सीतामऊ जनपद सदस्य अरविंद सिंह खेजड़िया ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश सोनी लाला, समाजसेवी प्रवीण गुप्ता,  डॉ. गिरीश शर्मा,   राकेश गवरिया,  भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालक चंद्रशेखर निगम, प्रकाश पारवानी, समाजसेवी सीतेश बसेर, विहिप नेता विनोद जाट, भाजपा नेता बंशीलाल राठौर, वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा,  विजेंद्र फांफरिया, किशोर ग्वाला, गोलू चौहान, रुपेश सोलंकी, समाजसेवी संजय संघवी, नवीन सगरावत, अमित जैन, संदीपसिंह राजपूत, रमेश काबरा, सत्यनारायण छापरवाल, सुरेश सोमानी, विश्वमोहन अग्रवाल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पंकज डागा, जिला सचिव मनीष सोमानी, नगर अध्यक्ष महेश बंकट सोमानी, नगर सचिव गोपाल पसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल डागा द्वारा प्रदेश भर से आए सभी सौष्ठव खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की ।

देर रात्रि श्रोताओं ने लिया आनन्द-  
भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव कार्तिक मेले के मंच पर दूसरी बार बॉडी बिल्डिंग खेल आयोजन हुआ है । मंच पर प्रदेश भर से आये सेकड़ो बॉडी बिल्डर्स ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया । संगीत की धुन पर थिरकते बॉडी बिल्डर्स की मांस पेशियों को जनता निहार रही थी । नगरपालिका परिषद मन्दसौर  द्वारा किये गए इस खेल आयोजन की प्रदेश भर से संस्था के पदाधिकारियों ने सराहना की । आयोजन की नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन की व्यवस्था को लेकर भी धन्यवाद दिया । खेल कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया । मंच का संचालन दशपुर बॉडी बिल्डिंग संघ के उपाध्यक्ष वेद मिश्रा, भाजपा नेता अनूप माहेश्वरी एवं चंद्रशेखर नागदा ने किया । आभार दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव शैलेंद्र सिसौदिया ने माना ।

संघ के यह पदाधिकारी उपस्थित थे- संघ के उपाध्यक्ष संदीप मेहता,सह सचिव कीर्तिश जैन, मनीष सोनी,  प्रवीण खत्री ,मयंक सिसोदिया, चर्चित सिसोदिया, अमित गोदावत, विजय टेकचंदानी, संदीप जैन , विक्की गोसर, राजेश राठौड़, सनी गोसर,बंटी दिवाकर,  धर्मेन्द्र राठौड़, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चावड़ा, सनी भाई, नारायणसिंह, सौरभ गुर्जर, अमन,दुर्गेश दडिंग उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE