BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 7:16 pm
REPORT : कलेक्टर ने की राजस्व महा अभियान 3.0 के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- पटवारी प्रतिदिन अपने हलके में जाए तथा राजस्व अभियान के कार्य को पूर्ण करें, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने मंदसौर राजस्व महा अभियान 3.0 के अंतर्गत मंदसौर अनुविभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी पटवारी प्रत्येक दिन अपने हलके में जाए तथा किसानों से मिले ग्राम पंचायत में बैठे तथा प्रत्येक दिन लोगों की समस्या को सुने। राजस्व महा अभियान के अंतर्गत जितने भी लंबित प्रकरण है, नवीन कार्य हैं उनको प्रत्येक दिन पूर्ण करें। कोई भी कार्य लंबित नहीं होना चाहिए। ग्राम पंचायत में प्रत्येक दिन शिविर आयोजित करें। शिविर के माध्यम से 70 से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। सीएम हेल्पलाइन शिकायत का समाधान करें एवं राजस्व महा अभियान के कार्य को पूर्ण करें। अगर किसी वृद्ध व्यक्ति का फिंगरप्रिंट नहीं आने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है, तो वृद्ध व्यक्ति को सीएससी सेंटर ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

सीएससी सेंटर पर आंखों को स्कैन करके आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है। सभी पटवारी फील्ड पर रहे तथा फील्ड पर काम करें। फील्ड पर काम दिखना चाहिए। अगर कोई पटवारी काम नहीं कर रहे हैं तो तहसीलदार उस पर कार्यवाही करें। राजस्व महा अभियान में कार्य नहीं होने पर तहसीलदारों पर कार्यवाही होगी। जितने भी किसान है उनकी ई केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवाए। फॉर्मर रजिस्ट्री बनने के पश्चात ही पीएम किसान कल्याण एवं सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं है तो किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हैं। एसडीम और तहसीलदार सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य से बनाएं।

नक्शा तरमीम के प्रकरण दर्ज करें और आगामी कार्यवाही करें। नक्शा तरमीम में कार्य फील्ड पर दिखना चाहिए। परम्परागत रास्तों को चिन्हित करें और उनमें अगर कोई समस्या है, तो उसका समाधान करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने नक्शा तरमीम, रिकॉर्ड सुधार, नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, मंदसौर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE