मंदसौर। जिले की ग्राम पंचायत घासोई के श्री राम मंदिर में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग एवं तहसीलदार सुवासरा मोहित सीनम के द्वारा राजस्व महा अभियान अंतर्गत रात्रि कालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में समस्त राजस्व अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं अधिकारियों द्वारा अपने मोबाइल से हितग्राहियों के द्वारा आरओआर की आधार से ई केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है।