शाजापुर। जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में आज कुल 13667 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुजालपुर मंडी में कुल आवक 4181 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 2900 रूपये, उच्चतम 4401 रूपये तथा मॉडल भाव 4240 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
इसी तरह शाजापुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 3227 क्विंटिल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2550 रूपये, उच्चतम 4530 रूपये तथा मॉडल भाव 4307 रूपये प्रति क्विंटल रहा। कालापीपल मंडी में कुल आवक 3884 क्विंटल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2860 रूपये, उच्चतम 4417 रूपये तथा मॉडल भाव 4190 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
अकोदिया मंडी में कुल आवक 1159 क्विंटल, न्यनूतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4220 रूपये तथा मॉडल भाव 4150 रूपये प्रति क्विंटल रहा। मक्सी मंडी में कुल आवक 523 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3120, उच्चतम 4400 तथा मॉडल भाव 4250 रूपये प्रति क्विंटल रहा। बेरछा मंडी में कुल आवक 70 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3900 रूपये, उच्चतम भाव 4200 रूपये तथा मॉडल भाव 4100 प्रति क्विंटल रहा। बड़ोदिया मंडी में कुल आवक 623 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3652 रूपये, उच्चतम भाव 4201 रूपये तथा मॉडल भाव 4100 रूपये प्रति क्विंटल रहा।