चित्तौड़गढ़। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ’राष्ट्रीय परिवार कल्याण’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढाने हेतु 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2024 तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के आयोजन में प्रचार प्रसार के साथ चिकित्सा संस्थानों पर पुरूष लाभार्थियो को गुणवतापूर्ण नसबंदी सेवाओं की सुविधा प्रदान की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तारा चंद गुप्ता ने बताया कि परिवार कल्याण में पुरूषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में कम है इसको देखते हुए ’’स्वस्थ माँ, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ की अवधारणा पर पुरूष नसबन्दी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। सेवा वितरण सप्ताह दिनांक 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2024 के दौरान जिले के चिन्हित चिकित्सा संस्थानो पर विषेष पुरूष नसबंदी दिवस (FDS) का आयोजन किया जावेगा। इस अवधि में जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषो की भागीदारी बढ़ाने हेतु सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये सेवा प्रदान पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी।
अति. मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु पुरूषो की भागीदारी सुनिश्चित करने का आहृान करते हुए बताया कि पुरूष नसबन्दी (NSV) महिला नसबन्दी की अपेक्षा काफी सरल, सहज एवं सुरक्षित है। पुरूष नसबन्दी पर प्रत्येक सफल केस को देय 3000/- रू. की क्षतिपुर्ति राशि तथा प्रेरक को देय 400/-रू. की प्रोत्साहन राशि देय है।
डॉ चावला ने आमजन से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक पुरूष नसबन्दी अपनाकर अभियान को सफल बनाये।