BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 12:11 pm
KHABAR : एमपी में बढ़ी ठंड, खजराना मंदिर में भगवान श्री गणेश परिवार को पहनाए गर्म कपड़े, ठंड बढ़ने पर गर्भगृह में लगाया जाता है हीटर, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारत में अब ठंड बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही मालवांचल में भी देखने को मिल रहा है। सुबह शाम के तापमान में आई गिरावट के साथ आम व्यक्ति गर्म कपड़ों को पहनने लगे हैं। इसी के तहत भारत के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में भी श्री गणेश और उनके परिवार को गर्म कपड़े अर्पण कर पहनाए गए।


प्रसिद्ध श्री गजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि, हर साल की तरह इस साल भी भक्तों की अनुमंता अनुसार श्री खजराना गणेश मंदिर के श्री गणेश, उनके परिवार और उनके वाहन को गर्म कपड़े अर्पण किए गए हैं। उन्हें रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यह कपड़े पहनाएं जा रहे हैं। उनका कहना था कि भक्त सुबह और शाम भारी तादाद में दर्शन करने आते हैं और वह भी गर्म कपड़े पहनकर आते हैं। इसी कारण से उनकी मनसा अनुसार कई भक्तों का आग्रह था कि भगवान को भी गर्म कपड़े अर्पण किए जाएं।


वैसे तो भगवान को कभी ठंड गर्मी और किसी मौसम का असर नहीं होता है। लेकिन भक्तों की भक्ति और श्रद्धा के कारण वह जैसा चाहते हैं वैसा ही किया जाता है। भक्तों की भावना में ही भगवान का वास होता है। फिलहाल मौसम की बात करें तो मौसम अब सुबह शाम गुलाबी ठंड के आगोश में आ चुका है। मौसम विभाग का भी कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड लगातार बढ़ती रहेगी। पहले और दूसरी बार हिमपात होने के कारण अब मालवांचल में ठंड का असर देखने को मिलेगा और ठंड का असर बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE