मंदसौर में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस समय जिले में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री के आसपास है।
मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार के अनुसार नवंबर के अंत में दिन-रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहता है। अगले 2-3 दिनों में पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी और मध्यप्रदेश भी इसकी चपेट में आएगा।
दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड-
अभी पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, लेकिन इसकी ऊंचाई 12.6 किमी होने के कारण प्रदेश पर असर कम है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ये बर्फीली हवाएं प्रदेश में कड़ाके की ठंड लाएंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है।