BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 3:16 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने किया जमुनिया कला व नीमच में राजस्‍व शिविरों का निरीक्षण, खसरा ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार 15 नवम्‍बर से चलाए जा रहे राजस्‍व महाअभियान 3.0 के तहत नीमच जिले में राजस्‍व विभाग द्वारा विभिन्‍न गांवों और शहरी क्षेत्र में ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री के लिए राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है।

कलेक्‍टर हिमाशु चंद्रा ने बुधवार को महू रोड़ नीमच एवं ग्राम जमुनिया कला में आयोजित राजस्‍व शिविर का निरीक्षण कर, खसरा ई-केवाईसी कार्य एवं फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया। ग्रामीणों किसानों से रूबरू होते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि राजस्‍व महाअभियान के तहत किसानों की खसरा ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी बनाने का निरूशुल्‍क कार्य किया जा रहा है।सभी किसान  इन शिविरों में अपनी फार्मर आईडी एवं ई-केवाईसी अवश्‍य करवा ले । उन्‍होने कहा कि,भविष्‍य में किसानों को ई-केवायसी एवं फार्मर आईडी के माध्‍यम से ही पीएम किसान सम्‍मान निधी,सीएम किसान कल्‍याण योजना एवं अन्‍य किसान हितेषी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस निरीक्षण दौरान एसडीएम डॉ.ममता खेड़े भी उपस्थित थी।  

कलेक्‍टर चंद्रा ने राजस्‍व अमले को निर्देशित किया, कि वे घर-घर सम्‍पर्क कर, शत-प्रतिशत किसानों को फार्मर आईडी व ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर ने नक्‍शा तरमीम का कार्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE