देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास मे विधायक गायत्री राजे पंवार के हाथो अहिल्याबाई होलकर भवन का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर अतिथियो द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारत सिंह गोयल, प्रो.चारूशीला भोसले, जनभागीदारी अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि विशाल शिंदे द्वारा विधायक गायत्री राजे पवार का पुष्प माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा कि आज के दिन यह शुभ अवसर आया है आज हम लोकार्पण कर रहे हैं इस भवन के निर्माण कार्य में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सोलंकी जी पूरे समय पर लगी रही है। 3 करोड़ 87 लाख 96 हजार राशि से बना भवन आप सबको समर्पित हैं पूर्व में यह कॉलेज बड़े से स्थान पर एक छोटा सा भवन था परंतु अब इस महाविद्यालय में पूर्ण रूप से क्लास रूम उपलब्ध है। आप सभी छात्राओं की ओर से खेल के मैदान एवं बस सुविधा की आवश्यकता बताई गई है अतः आप लोगों को शीघ्र ही खेल का मैदान और बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे आप लोग खेल की गतिविधियों में उसका उपयोग कर सकेंगे, अब महिलाओं को अपनी रुचि अनुसार आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है वह सभी अपनी रुचि के अनुसार डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि बन सकती हैं आप सभी इसी प्रकार प्रगति के पथ पर चलती रहे एवं आप सभी पर मां चामुंडा की असीम कृपा बनी रहे।