छतरपुर। सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर छतरपुर बंद किया गया जिसमें आज सुबह से ही नगर के सभी प्रमुख प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहे सुबह से ही हिंदू वादी संगठन के लोगों ने व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की और व्यापारियों ने भी बंद में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करते हुए समर्थन किया इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया सर्व हिंदू समाज द्वारा निकाले गए जुलूस में रामचरित मानस मैदान में हजारों लोग एकत्रित होकर जयश्री राम के नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल को सौंपा हम आपको बता दें कि सर्व हिंदू समाज ने अपने मांग पत्र में लव जिहाद और लैंड जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और पूर्व में घटित घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है कुल मिलाकर सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित छतरपुर बंद शांतिपूर्ण रहा बंद के समर्थन में संत महंत और व्यापारी संगठनों के आलावा बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज की महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।