शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज जिला चिकित्सालय एवं मातृ-शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मातृ-शिशु चिकित्सालय भवन में प्री एवं पोस्ट लेबर रूम, एचडीयू, ऑपरेशन थियेटर्स, मदर वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, पीएनजी, एनआरसी, चाईल्ड वार्ड, पीआईसूयू, स्पेशन न्यू बोर्न केयर यूनिट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेटरनिटी विंग में प्रसवपूर्व एवं प्रसव पश्चात वार्डों का निरीक्षण कर यहां भर्ती माताओं से चर्चा की। इस मौके पर कलेक्टर ने महिला प्रसाधन की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने टेण्डर शाखा के सहायक को तत्काल प्रभाव से पृथक करने, ट्रामा सेंटर के बाहर अतिक्रमण टी-स्टॉल को हटाने, टीना विडियों विजन देवास द्वारा गर्भवती महिलाओं से शुल्क लिये जाने पर कार्यवाही करने एवं संबधित संस्था को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक माह के अन्दर लाण्ड्री चालू करवाने, बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अस्थाई कक्ष बनाने, पुराने चिकित्सालय के जर्जर भवन की डिस्मेंटल की कार्यवाही लोक निर्माण विभाग से करवाई जाकर हर्बल गार्ड का निर्माण कराने, लाण्ड्री का निर्माण ट्रामा सेंटर की छत पर करने, लेबर रूम में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए दरवाजा एवं रेक तत्काल लगाने, जिला प्रशासन के फ्लेक्स हर फ्लोर पर लगाने सहित दिव्यांगजनों के लिए रेम्प एवं सीढ़ियो का निर्माण रोगी कल्याण समिति के माध्यम से करवाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, अस्पताल प्रबंधक नेहा सांवले सहित स्टॉफ मौजूद था।