उज्जैन। महिदपुर विधानसभा में एक दिन पहले भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। घटना महिदपुर से 3 किलोमीटर दूर नारायणा रोड पर बने स्वागत मंच की है। यहां प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया विधायक सतीश मालवीय के सामने कुछ लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में खुद प्रभारी मंत्री ने मंच से उतरकर मारपीट करने वालों को खदेड़ा। घटना में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
घटना में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने जिन 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की उसमें से कुछ नाम कांग्रेस के नेताओ के थे। कांग्रेस के नेताओं के नाम पित में आने पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर दिया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। यहां कांग्रेस विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान सहित कई नेता मौजूद थे । प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक डेलिगेशन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से मिला और अपनी मांगे रखी। कांग्रेस नेताओं की एसपी से चर्चा बंद कमरे में हुई। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है की घटना की जांच कर निर्दाेष कांग्रेसियों के नाम पित से बाहर किए जाए। एसपी प्रदीप शर्मा ने भी आश्वासन दिया है।
बाइट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
उज्जैन के महिदपुर में मंत्री-सांसद के सामने भाजपा विधायक की पिटाई के मामले में कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस शनिवार को एसपी ऑफिस का घेराव करने निकली है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने टीआई को सस्पेंड करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जीतू ने कहा, एफआईआर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम नहीं हटे तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुन लें, सत्ता के मद में आप विपक्ष को दबा नहीं सकते।
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बताया कि बहादुर से पिटाई के मामले में हमारे सात कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि वे घटनास्थल मौजूद भी नहीं थे। भाजपा के मंच पर कांग्रेसियों का क्या काम? भाजपा के इशारे पर पुलिस ने मामले में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।