प्रतापगढ़। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिले में डिजिटल जागरूकता अभियान के तहत एन.आई.सी. जिला केंद्र द्वारा “डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता” के रूप में एक नवाचार किया गया हैद्य जिसके तहत जिले के सभी विद्यालयों में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर तथा रिसोर्स पर्सन शिक्षक द्वारा अभियान के दूसरे दिन सभी ब्लॉक में कक्षा 9वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए “डिजिटल एवं साइबर जागरूकता” के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाकर डिजिटल जागरूक किया गया।
एन.आई.सी. के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी कमल नयन पांडिया ने बताया कि इस डिजिटल जागरूकता महाअभियान में सभी विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विद्यार्थियों में भी इस बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहीद्य प्रतापगढ़ जिले के समस्त सरकारी विद्यालयों व गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभियान के अंतिम दिन विद्यालयों के शिक्षकों व स्टाफ को भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर डिजिटली जागरूक किया गया।
साथ ही यह जानकारी भी दी कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार व आस-पास के क्षेत्र में कम से कम 10 लोगों को डिजिटली जागरुक करने के लिए संकल्प कराया गयाद्य तथा इन प्रशिक्षित विद्यार्थियों के माध्यम से उनके गाँव व क्षेत्र में आमजन को डिजिटली जागरुक किया जायेगाद्य क्योंकि डिजिटल दुनिया के वर्तमान परिदृश्य में, आम नागरिकों के बीच डिजिटल जागरूकता और ज्ञान का होना बहुत ही आवश्यक है। इसके साथ ही साइबर क्राइम से सावधान रहना ही साइबर जागरूकता हैद्य तथा मोबाईल की सुरक्षा ही अपनी स्वयं की साइबर सुरक्षा है।
इस अभियान में सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा नागरिक सेवाओं के लिए चलाये जा रहे कुछ महत्त्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे डिजिलॉकर, इलेक्शन वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, टेली मानस सुविधा, नेशनल स्कॉलरशिप, उमंग व जनसूचना पोर्टल, डिजिटल ई-पेमेंट प्लेटफॉर्म तथा साइबर अपराध एवं जागरूकता के बारे में प्रमुखता से विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी द्य आजकल साइबर मामलों में बढ़ोतरी के कारण महिलाओं, खासकर बच्चों तथा युवा वर्ग में डिजिटल जागरूकता के साथ साथ महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा टिप्स की जानकारी होना भी बहुत ही जरुरी हो गया है।
वर्तमान में होने वाले साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट व ब्लेकमेलिंग, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) स्कैम, प्रलोभन के लिए आये ई-मेल व एसएमएस लिंक अनाधिकृत ।च्ज्ञ फाइल या एप के बारे में विस्तार से बताया गया तथा अपने मोबाईल को हर तरह से सुरक्षित रखने के टिप्स दिए गएद्य साथ ही यह जानकारी भी दी गयी कि साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के लिए साइबरक्राइम पोर्टल या हेल्पलाईन नं. 1930 या प्रतापगढ़ साइबर सेल के लोकल हेल्पलाईन नं. 9257749686 पर शिकायत की जा सकती हैद्य साइबर सुरक्षा टिप्स के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं व बच्चों की काउंसलिंग के लिए “टेली मानस“ सेवा हेल्पलाईन नं. 14416 तथा महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाईन नं. 112 व 1090 का उपयोग आवश्यकता होने पर किया जा सकता है।
इस डिजिटल जागरूकता अभियान में प्रतापगढ़ जिले के गैर सरकारी विद्यालयों में भी अच्छी प्रगति एवं प्रतिक्रिया देखने को मिली तथा प्रत्येक विद्यार्थी को 10 लोगों को डिजिटली जागरुक करने के लिए संकल्प दिया गयाद्य इस महाअभियान को सफल बनाने में जिले के सभी ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर्स कम्प्यूटर अनुदेशकों एवं प्रत्येक विद्यालय के प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन शिक्षक का विशेष योगदान रहा।