BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 11:00 am
KHABAR : नगर परिषद और विकासखण्ड में बनाया आर.आर.आर. सेंटर, अभियान चलाकर जुटाई कम्बल, स्वेटर, जुते-चप्पल जैसी उपयोगी सामग्री, गरीब जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। अपने घरों का अनपुयोगी सामान जैसे पुराने कपड़े, जूते, चप्पल, प्लास्टिक, किताबे, कम्बल स्वेटर मौजे, दस्ताने, मफलर, खिलौने आदि जो किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकते है आप उन्हे नगर परिषद को सौंप सकते है। इसके लिए नगर परिषद मनासा ने आर.आर.आर. सेंटर की स्थापना की की है। 30 नवम्बर को अभियान के माध्यम से इसका शुभारंभ भी किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी ने बताया नगर परिषद द्वारा नगर परिषद कार्यालय और विकासखण्ड स्थित नगर परिषद के शेड में आर. आर. आर. सेंटर बनाया है। संयुक्त संचनालय और पीआईयू उज्जैन के निर्देश पर 30 नवम्बर 2024 को एक दिवसीय विशेष अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद में नगर में लगे माइक साउंड सिस्टम के माध्यम से आर आर आर सेंटर की जानकारी नागरिकों को भी दी गई। सोमवार से नगर में आर. आर. आर. सेंटर का वाहन नगर में निकलेगा। इसे साथ नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी भी रहेंगे। आर. आर. आर. सेंटर के वाहन के माध्यम से नागरिकों से 
घरों का अनपुयोगी सामान जैसे पुराने कपड़े, जूते, चप्पल, प्लास्टिक, किताबे, कम्बल स्वेटर मौजे, दस्ताने, मफलर, खिलौने आदि जो किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकते है उन्हें एकत्र किया जाएगा। प्राप्त सामग्री को बाद में गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाई जाएगी। 30 नवम्बर को चले अभियान में 12 जोडे पेंट शर्ट, करीब एक दर्जन खिलौने, दो एर्जन से अधिक स्वेटर और बच्चों के कपड़े, सलवार शुट, सांडिया नगर परिषद को प्राप्त हुई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी ने बताया आर.आर.आर. सेंटर गरीब जरूरतमंद के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। समस्त नागरिकों से अपील है जो आपके लिए अनुपयोगी सामग्री है लेकिन किसी गरीब जरूरतमंद के लिए उपयोगी बन सकती है वह आप सेंटर पर जमा कराए। साथ ही जिन जरूरतमंद गरीब को ठंड से बचने के लिए उनी वस्त्र, कपड़े की जरूरत है वह नगर परिषद के आर.आर.आर. सेंटर से प्राप्त कर सकते है। गरीब जरूरतमंद के लिए शुरू किया गया यह केंद्र नगर परिषद द्वारा हमेशा खुला रहेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधू, सफाई दरोगा दिनेश राठौर, सतीश भेरवा, राजेंद्र जोशी, कमलेश जोशी, कमलेश कारपेंटर आदि उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE