भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सराहना की है। उन्होंने बूथों की डिजिटलाइजेशन को लेकर संगठन की तारीफ की। सोशल मीडिया एक्स पर जेपी नड्डा ने लिखा- संगठन पर्व के अंतर्गत एमपी बीजेपी संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिशरू कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।