BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 11:33 am
KHABAR : जिले में राजस्व महा अभियान 3.0 में नामांतरण बंटवारा सीमांकन फॉर्म रजिस्ट्री आदि राजस्व कार्याे का निराकरण तेजी से, ग्रामीणों को बड़ी राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी संचालित राजस्व महा अभियान 3.0 में विभिन्न राजस्व कार्याे का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। जिले के किसानों, ग्रामीण आदि के लिए राजस्व महा अभियान 3.0 वरदान साबित हो रहा है। नामांतरण, बटवारा अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री जैसे राजस्व कार्यों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है, अभियान से जिले के नागरिक प्रसन्न है।कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 में अब तक 2650 के लक्ष्य के विरुद्ध 1373 नामांतरण किए जा चुके हैं।

बंटवारे के 262 के लक्ष्य के विरुद्ध 163 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। अभिलेख दुरुस्ती के 56 के लक्ष्य के विरुद्ध 55 अभिलेख दुरुस्त किए जा चुके हैं। परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है, अब तक 24 रास्तों का चिन्हांकन किया जा चुका है जबकि लक्ष्य 46 का है। नक्शा तरमीम में 118487 के लक्ष्य के विरुद्ध 911 नक्शा तरमीम की जा चुकी हैं। आधार से खसरे की लिंकिंग भी की जा रही है। इसके अलावा महत्वपूर्ण रूप से फॉर्म रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने तथा अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है, स्वामित्व योजना में भी निराकरण किया जा रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE