रतलाम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत दल कर्मचारियों का प्रशिक्षण डॉ. रजत सिंगारे प्रभारी मेडिकल ऑफिसर रावटी की उपस्थिति में सीएस झाला एनएमए रावटी व निशा सोलंकी बीईई बाजना द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आशा कार्यकर्ता व पुरुष वालेंटियर वर्कर की सम्मिलित टीम बनाई गई है। टीम घर-घर जाकर समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाएगी।
अभियान अंतर्गत 2 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष, महिला में कुष्ठ रोग की पहचान कर पूर्ण निरूशुल्क उपचार प्रदाय किया जाएगा। कुष्ठ रोग शरीर की चमड़ी पर हल्के फीके दाग, सुन्नपन, तेलीय चमकीली त्वचा, बोहे के बाल का झड़ना, ठन्डे गर्म का अहसास ना होना, किसी भी वस्तु को पकड़ने में कठिनाई होना शामिल है। टीम सदस्य ऐसे मरीजों की घर-घर जाकर संभावित मरीजों की खोज करेगी। आशा कार्यकर्ता व वालेंटियर वर्कर को 500 रुपए आशा व पुरुष वालेंटियर को 500 रुपए का सर्वेक्षण राशि प्रदाय की जानकारी दी गई।आशा द्वारा कुष्ठ रोगी खोजने पर 250/ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है व कुष्ठ रोगी वर्गीकरण आधार पर 6 माह का उपचार पर आशा को 400 रुपए व एमबी डोज हेतु 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सभी टीम सदस्यों को निर्देश दिया गया कि सर्व दौरान आपके एरिया में अगर विद्यालय, छात्रावास पर भी जाकर उक्त सर्वेक्षण करना है। सभी कुष्ठ रोगी खोज अभियान अंतर्गत नियुक्त किए गए सेक्टर प्रभारी को सतत् भ्रमण कर सर्वे निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया गया। साथ ही सभी आशा कार्यकर्ता को अपने अपने एरिया में कुष्ठ रोग संबंधी नारे लेखन करने हेतु आदेशित किया गया।पुरुष नसबंदी पखवाड़े अंतर्गत पुरुष नसबंदी करवाने के लिए जानकारी दी गई। इप्का लेबोरेटरीज मुंबई एवं जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा आयोजित होने वाले मोतियाबिंद जांच शिविर 6 दिसंबर को रानीसिंह गांव व 9 दिसंबर को रावटी में आयोजित हो रहा है, ज्यादा से ज्यादा संभावित मोतियाबिंद रोगी को लाकर परीक्षण करवाने हेतु के. एस. चौहान नेत्र चिकित्सा सहायक द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला में केएस चौहान, मदनलाल डाबी सीएचओ, एएनएम के साथ ही टीम दल सदस्य आशा, पुरुष वालेंटियर वर्कर, आशा सुपरवाइजर शामिल रहे।