BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 11:54 am
KHABAR : सीएमएचओ के निर्देशन में मलेरिया विभाग ने जिले के समस्त विकासखंडों में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को दिया डेंगू व चिकुनगुनिया जैसी बीमारी के लिए क्लीनिकल प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चंदेलकर के निर्देशन मे मलेरिया विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डो में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण वैक्टर जनित बीमारी डेंगू/चिकुनगुनिया की जॉच उपचार से संबंधि था।प्रशिक्षण में वक्ता के रूप में शासकीय मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन, माईक्रेबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव सक्सेना, शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मॉगीलाल बर्मन, जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. गोपाल यादव, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया, एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, पैथालॉजिस्ट डॉ. पियुष धवन, डॉ. प्रणव मोदी सहित सहायक मलेरिया अधिकारी एन.एस. वसुनिया, राजेन्द्र कुमार पालीवाल, संदीप कुमार विजयवर्गीय, कुमारी श्वेता बागरी, डी.ई.ओ ओमप्रकाश बावल्चा आदि उपस्थित थें।जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू चिकूनगुनिया की जिले की एपिडिमियोलॉजिकल की स्थिति के बारे में बताया। 

डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन द्वारा डेंगू बीमारी के प्रबंधन उपचार एवं उच्च जोखिम वाले मरीजों के निदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा ने लैब संबंधि जाँचों के बारे में डॉ. गौरव सक्सेना द्वारा सैम्पल कलेक्शन व ट्रांसपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । डॉ.मॉगीलाल बर्मन द्वारा बाल चिकित्सा आयु समूह मे डेंगू के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सर्जन डॉ. गोपाल यादव ने कैंसर व पेलियटीव केयर के संबध में उद्बोधन दिया। जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया ने आई.ई.सी./बी.सी.सी.सामुदायिक भागीदारी और अंतर क्षैत्रीय सहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी। एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल एवं श्वेता बागरी ने आई.एच.आई.पी. पोर्टल  में पी.और एल. फार्म  के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए हमे अपने घर से शुरूआत करनी पडे़ंगी। घर में जमा पानी की निकासी व मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे।। आभार सहायक मलेरिया अधिकारी एन.एस.वसुनिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE