खरगोन। कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना के खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खलबुजुर्ग मराल ओवरसीज कंपनी के मजदूर ड्यूटी से घर लोट रहे कंपनी श्रमिक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने जिसे पुलिस वाहन की सहायता से धामनोद अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे इंदौर रैफर किया इंदौर जाते समय मजदूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया जिससे बाद मृतक युवक के शव को परिजनों द्वारा मराल कंपनी के गेट पर लाकर धरना प्रदर्शन कर आर्थिक सहायता की मांग की गई भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री नरेंद्र पटेल बने मजदूर हक की आवाज जिन्होंने 3 घंटे तक संघर्ष करने के बाद गरीब परिवार को न्याय दिलाया। मौके पर पुलिस पहुंची जहा पुलिस के द्वारा समझाइश देने के बाद भी नही माने लगातार तीन घंटे गेट पर धरना दिया गया।सूचना मिलते ही एसडीओपी मनोहर सिंह गवली मौके पर पहुंचे साथ ही कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा सहित नायब तहसीलदार शेफाली अग्रवाल बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे परिजनों को समझाइश देने के बाद शव को कंपनी गेट से ले जाया गया। कंपनी ने आर्थिक सहायता की मांग मानी भारतीय मजदूर संघ के अथक प्रयासों से परिजनों को न्याय मिला।