भोपाल। लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा वर्ष 2023 में जारी किए गए परिणाम के बाद अब अफसरों को कैडर अलॉट कर दिया गया है। कुल 180 अफसरों में से 9 अफसरों को मप्र कैडर मिला है। इनमें 3 आईएएस छाया सिंह, आकाश अग्रवाल और कुलदीप पटेल मप्र के ही रहने वाले हैं। छाया सिंह आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। बाकी 6 में से 4 आईएएस महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं, 1 राजस्थान और एक उप्र के रहने वाले हैं।
इन 9 को मिलाकर मप्र में अब कुल 393 आईएएस अफसर हो गए हैं। नवंबर में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी की गई ग्रेडेशन लिस्ट में 385 आईएएस अफसर थे, लेकिन इस महीने 1990 बैच के आईएएस अफसर मलय श्रीवास्तव सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके रिटायर होने के बाद 384 और नए 9 आने के बाद बढ़कर संख्या 393 हो गई है। गौरतलब है कि बीते साल भी कुल 9 आईएएस अफसरों को मप्र कैडर मिला था।