BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 12:37 pm
REPORT : अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने किया जिले के रालामंडल में नव निर्मित एग्रोस्पेस स्टीडिंग इंटीग्रेटेड पैक हाउस का अवलोकन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने आज उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा देवास जिले के रालामंडल गाँव में नव निर्मित एग्रोस्पेस स्टीडिंग इंटीग्रेटेड पैक हाउस का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने एक -एक तकनीकी को समझा। उक्त पैक हाउस को उद्यानिकी फसलों तथा किसानों के लिए किस प्रकार से लाभदायक होगा। इस संबंध में पुणे तथा नासिक से आये होर्टिकोल्ड के तकनीकी के एक्सपर्ट अधिकारी विकास घोड़के तथा मुर्गेस से चर्चा करते हुए पूरी तकनीक को समझा।
इस दौरान नव निर्मित एग्रोस्पेस स्टीडिंग इंटीग्रेटेड पैक हाउस के राजेश जैन तथा रौनक जैन ने बताया कि पैक हाउस में  प्री-कूलिंग यूनिट, सोर्टिंग -ग्रेडिंग एरिया, कोल्ड स्टोरेज, सीताफल के पल्प निकालने की सुविधा से लेकर उनके संग्रहण की विभिन्न तापक्रमों की सुविधाएं है।  यहाँ तक  कि माइनस 22 डिग्री सेंटिग्रेड तक तापक्रम प्रबंधन  की सुविधाएं इंटेग्रेटेड पैक हाउस के अंतर्गत है। साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों के किसानों की फसलों के साथ -साथ प्रदेश के किसानों के लिए भी ये अधोसंरचना लाभदायक सिद्ध होगी, चूंकि उद्यानिकी फसलें जल्दी खराब हो जाती है और उनकी शोर्टिंग और ग्रेडिंग नहीं हो पाने से तथा उचित तापक्रम पर नहीं रखने से उत्पाद ख़राब हो जाते है। एग्रोस्पेस स्टीडिंग इंटेग्रेटेड पैक हाउस उद्यानिकी की विभिन्न फसलों, हरी मिर्ची, मटर, पालक, टमाटर अनार अमरुद आदि फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर   संयुक्त संचालक उद्यानिकी इंदौर संभाग डी आर. जाटव, संयुक्त संचालक उज्जैन संभाग आशीष कनेश एवं उपसंचालक उद्यानिकी जिला देवास पंकज शर्मा उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE