BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 12:42 pm
KHABAR : कन्या शाला परिसर में जागरूकता पखवाड़ा के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बालिकाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को कन्या शाला परिसर, नौगांव में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, महिला सशक्तिकरण और बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है जैसे विषय शामिल थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा, बालिकाओं को बाल अधिकार एवं संरक्षण, गुड टच बैड टच और बाल विवाह पर फिल्म दिखाई गई और बाल विवाह रोकने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना और समाज में उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक भारती दांगी, पर्यवेक्षक ओमिका डावर, वन स्टॉप सेंटर परामर्शदाता चेतना राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री परिहार, एवं कन्या परिसर नौगांव की प्राचार्य उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE