BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 1:36 pm
KHABAR : नीमच में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मिन्स मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन, जिले के 13 सेंटरों पर इतने हजार विद्यार्थी हुए उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हर वर्ष कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मिन्स मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह परीक्षा आज 1 दिसंबर रविवार को आयोजित की गई है बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मिन्स मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा हेतु जिले में 13 सेंटर बनाए गए थे, जिसमें 3740 बच्चे पंजिकृत हुए और परीक्षा में भाग लिया।
शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज जिले में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मिन्स मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नीमच तहसील में 4 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन को केंद्र बनाया गया है, मनासा तहसील में मनासा कुकड़ेश्वर व रामपुरा के 5 और जावद तहसील में जावद, मोरवन सिंगोली के 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। 
नीमच के क्रमांक 2 में 378, उत्कृष्ट में 105 व महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में 317 विद्यार्थी दर्ज है। इसी प्रकार जिले के सभी केंद्रों पर कुल 3740 विद्यार्थी दर्ज है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नवमी से लेकर बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, परंतु नवमीं से लेकर 12वीं तक चयनित विद्यार्थी को 60 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यदि इस दौरान विद्यार्थी 10 वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री या 60 प्रतिशत से कम अंक लाते हैं तो छात्रवृत्ति को आगामी 11वीं कक्षा में रोक दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस परीक्षा में 3740 परीक्षार्थी पंजीकृत है जो परीक्षा समय सुबह 10.45 से दोपहर 2.15 तक में परीक्षा दे रहे हैं इस दौरान विद्यार्थियों के 2 पेपर मानसिक योग्यता व शैक्षणिक योग्यता के होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE