BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 2:14 pm
BIG NEWS : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने एमपी बीजेपी संगठन को दी बधाई, एक्स पर लिखा- नवाचारों के साथ 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन बना आदर्श, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने एमपी में इंदौर और उज्जैन दौरे से पहले एमपी के संगठन को बधाई दी है। नड्‌डा ने कहा है कि नवाचारों के जरिये संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर आदर्श स्थापित करने का काम किया गया है। नड्‌डा की बधाई पर सीएम डॉ मोहन यादव ने उनका आभार माना है, साथ ही बीजेपी एमपी संगठन को भी बधाई दी है।


केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने एक्स पर किए ट्वीट में कहा है कि, संगठन पर्व के अंतर्गत एमपी बीजेपी संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से श्विकसित भारतश् निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।


सीएम ने माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा के ट्वीट के बाद एक्स पर नड्‌डा का धन्यवाद किया है। यादव ने लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में एमपी बीजेपी ने संगठन पर्व के अंतर्गत 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।


यह सफलता हमारे सभी बूथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। श्विकसित भारतश् के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा, मध्यप्रदेश के पूरे संगठन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE