BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 3:44 pm
KHABAR : एमपी केंद्रीय मंत्री ने महाबोधी महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यात, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सांची स्थित बुद्ध जम्बूदीप पार्क में आयोजित दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को इस बात का एहसास होगा कि वह कितने पवित्र स्थान के पास रहते हैं. सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यात है.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मानने वालों के मन में यह इच्छा जरूर होती है कि वह अपने जीवनकाल में भारत दर्शन करें और सांची की पवित्र नगरी जरूर देखें. पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र में दुनिया को संदेश दिया कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है. सम्राट अशोक के बाद दुनिया को इतना बड़ा संदेश पीएम मोदी ने दिया. इस दुनिया में समृद्धि और शांति के लिए भगवान बुद्ध की शरण में जाना होगा.


किरेन रिजिजू ने कहा, भारत सरकार के नेतृत्व में वर्ष 2014 में बुद्ध जयंती को मनाने के लिए समिति ने निर्णय लिया. कोई भी देश अगर दुनिया में प्रभाव डालना चाहता है तो उसको भगवान बुद्ध के बताए शांति के मार्ग पर चलना होगा. दुनिया इस रास्ते पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध रहेगी. बुद्ध विहार और अन्य स्थलों को विकसित किया जाएगा. भारत देश सामान्य देश नहीं है, यह सदियों से लोगों को शांति का संदेश देता आ रहा है.


केंद्रीय मंत्री ने सांची महोत्सव को लेकर कहा कि सांची महोत्सव मनाने की शुरूआत वर्ष 1952 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हुई थी, तभी से यह महोत्सव मनाया जा रहा है. सांची में भगवान बुद्ध के दो महान अनुयायी सारिपुत्र और महामोदग्लायान, इनके अस्थि अवशेष हैं. भारत के पास परंम्परा, ध्यात्म की विरासत है.


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE