BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 3:56 pm
BIG REPORT : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार, इस वजह से पत्रकारों ने लिया फैसला, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। दो घंटे प्रेसवार्ता के लिए इंतजार करने के बाद पत्रकारों ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि कलेक्टोरेट में दिशा की बैठक में देरी होने की वजह से सिंधिया लेट हो गए थे। हालांकि पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की समझाइश के बाद मीडियाकर्मी मान गए।


रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टोरेट में दिशा की बैठक ली। यहां देरी होने की वजह से वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेट पहुंचे। दो घंटे इंतजार करने के बाद पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया। कलेक्टोरेट के बाहर एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों को मनाने की कोशिश की, लेकिन पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम की जगह कलेक्टोरेट के बाहर सिंधिया से चर्चा पर अड़े रहे। हालां कि पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की समझाइश के बाद मीडियाकर्मी मान गए। तब जाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पीसी शुरू हुई।


इधर, एक दिवसीय शिवपुरी जिले के दौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक बार फिर विजयपुर उपचुनाव से दूरी बनाए रखने वाले सवाल पर बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बुलाया जाता तो मैं जरूर जाता, लेकिन जब सिंधिया से पूछा गया कि आप तो स्टार प्रचारक है, आपको निमंत्रण की क्या जरूरत और उपचुनाव में पूरी सरकार के जुटे रहने के बाद भी हार के क्या कारण है, इस सवाल से किनारा करते हुए वे आगे बढ़ गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE