इन्दौर। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार इंदौर में ष्हम होंगे कामयाबष् पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत आज पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में सेमिनार का आयोजन किया गया। शासन आयोजित हम होंगे कामयाब पखवाड़ा महिला सुरक्षा संवाद के तहत बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश भी सुनाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. वंचना सिंह परिहार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं संबंधी कानून, वन स्टॉप सेंटर,1098, 1930 , 181, 112 ,ऊर्जा डेस्क की जानकारी दी गई। जेंडर संवेदनशीलता और भेदभाव उन्मूलन पर चर्चा की गई। बच्चों को प्रेक्टिकल जीवन में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा शाखा के सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य सुधीर बाजपेई ने बच्चों को प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया।