चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ ट्राँसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित हुई जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भंवरसिंह तंवर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार जैन, सचिव लादू भारती, कोषाध्यक्ष गोपाल लाल काबरा को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर सभी ट्राँसपोर्ट व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवपदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष भंवरसिंह तंवर, सचिव लादू भारती ने चित्तौड़गढ़ में ट्राँसपोर्ट नगर निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए शीघ्र ही अधिकारियों से मिलकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।