खरगोन। आज क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला कसरावद में जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा संगठन के तत्वाधान मे संयुक्त रूप से बैठक रखी गई, जिसमें 22 दिसंबर 2024 को होने वाले परिचय सम्मेलन कुश संगम पर चर्चा किं गई,बैठक में सर्व सहमति ने निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में जिस कार्यकर्ता को जो भी जवाबरी मिलेगी उसको ईमानदारी से उस व्यवस्था को संभालना होगा। इस बैठक में समाज के पुर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम कुशवाह जामली, पुर्व महामंत्री सालगराम धामण्डे नागझिरी, यूगलकिशोर कुशवाह ठनगांव एवं वर्तमान जिला संगठन अध्यक्ष रमेश कुशवाह मनावर, महामंत्री नंदराम कुशवाह बड़वानी, ग्राम इकाई कसरावद अध्यक्ष अमित कुशवाह कसरावद, जिला युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक जी चौधरी जिला महामंत्री पवन धामण्डे नागझिरी सहित तीन जिलो के समस्त वरिष्ट एवं युवा साथी उपस्थित रहे।