नीमच। रेडक्रॉस द्वारा संचालित मूकबधिर विद्यालय के बच्चों और रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के बुजुर्गाे के साथ रविवार को जिला वक्फ बोर्ड कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पहुंचकर वहां पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों और मूकबधिर विद्यालय के बच्चों के बीच मनाकर खुशियां बांटी। इस दौरान जिला अध्यक्ष फिरोज पठान और सचिव सादिक हुसैन सहित अन्य ने बच्चों और निराश्रित वृद्धजनों को कंबल और मिठाइयां वितरित किए एवं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हाजी सनव्वर पटेल के जन्मदिन को लेकर वहां पर मौजूद मूकबधिर विद्यालय के बच्चों से केक भी कटवाया। इसके बाद सभी वृद्धों को मिठाई का वितरण किया गया। मूकबधिर बच्चे एवं वृद्धजन काफी खुश नजर आ रहे थे।
जिलाध्यक्ष फिरोज पठान ने जन्मदिन मनाने के बाद कहा कि इन बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने का एक ही उद्देश्य था कि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। उन्होंने जन्मदिन या विशेष उत्सव वृद्धजनों व बेसहारा बच्चों के साथ मनाने की अपील की।
इस मौके पर रेडक्रास मूकबधिर विद्यालय एवं छात्रावास वार्डन शिक्षिका खुमान भारद्वाज एवं मुकेश शर्मा ओर शाबाश शेख, काबिल खान, रईस पटवा, साबिर मंसूरी जीरन, जाहिद छीपा कुंडलावाला जावद, बबलू शेख सद्दीक शेख मनासा, जामा मस्जिद सदर अश्फाक मुल्तानी, हाफिज भाई घड़ी वाले, अय्यूब कुरैशी, आरिफ खान आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी वक्फ जिला कमेटी मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।