नीमच। जिले के भादवा माता स्थित गौ प्रसादम परिवार और श्री राजराजेश्वरी वेद पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में आज गौ भक्तों का सम्मान समारोह और दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौ प्रसादम परिवार का गौ सेवा करते हुए 1 वर्ष पूर्ण हुआ है। साथ ही श्री दशरथानंद सरस्वती महाराज के पावन सान्निध्य में चातुर्मास का समापन भी हुआ। आयोजन के तहत तीन दिवसीय अनुष्ठान श्री राजराजेश्वरी वेद पाठशाला में संपन्न हुआ। प्रातः काल स्थापित देवता पूजन हवन पूर्णाहुति के साथ में विशेष भागवती सुरभि स्वरूप में गौ माता का पूजन अर्चन किया गया। साथ में ही महामाया भादवा माता गौशाला में समिति के सदस्य और गौ भक्तों द्वारा गायों को लापसी प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद गुरुकुल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सभी गौ भक्तों का सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के आसपास के गौ सेवक, गुरुकुल का स्टाफ, गो प्रसादम परिवार के सदस्य और भादवामाता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।