BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 6:18 pm
NEWS : राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का महाआंदोलन, दिसंबर माह की इस तारीख को जुटेंगे यहां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तोडगढ। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेश आह्वान  के तहत अपनी लंबे समय से चल रही प्रमुख मांग नियमितिकरण को लेकर राजस्थान के 24000 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संविदा कार्मिक जयपुर में शहीद स्मारक पर 6 दिसंबर को करेंगे महाआंदोलन।
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो कार्मिक 6 दिसंबर को जयपुर महाआंदोलन में भाग लेंगे।
जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट ने बताया कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राजस्थान कॉन्ट्रक्चुअल हियरिंग रूल्स 2022 के तहत नियमों में संशोधन कर एसओपी में शामिल करते हुए राज्य के समस्त पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को नियमित करने का वादा किया लेकिन राज्य सरकार के सत्ता में आने के 1 वर्ष बीत जाने पर भी अभी तक घोषणा के अनुसार पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों का नियमितीकरण शुरू नहीं किया जबकि अन्य विभागों मे एसओपी के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है एवं पंचायत विद्यालय सहायक शिक्षकों का नियमितीकरण अभी भी अधरजूल में हैं। जिससे उक्त संविदा कार्मिकों मैं रोश व्याप्त है एवं उनको मानसिक और आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों के अपनी लंबी सेवाओं के लाभ के अनुसार अपने नियमितीकरण के हितों को लेकर 6 दिसंबर को शहिद स्मारक जयपुर में महाआंदोलन कर सरकार से नियमित्तिकरण की मांग की जाएगी समय रहते मांग नहीं मानी गई तो महाआंदोलन को धरने में तब्दील कर दिया जाएगा
आज जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा गया एवं जिले के समस्त जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं समस्त पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को जयपुर कुच करने का आह्वान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE