मंदसौर। महिला बाल विकास विभाग गरोठ द्वारा पर्यवेक्षक रीना झिंजोरिया के नेतृत्व में हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत आज शामगढ़ में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीसी पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। गायब एवं बाल विवाह के बारे में शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी टीचर, बालिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना चौधरी, अंजला डायस, सुनीता सोनी, मुमताज बी कल्पना डपकरा एवं सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रही।