रतलाम। अखिल भारतीय क्षत्रिय खारोल समाज की बैठक का आयोजन आज जावरा में आयोजित की गई थी, जिसमें समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अप्रैल माह में होना निश्चित किया गया एवं 13 जनवरी को मां शाकंभरी जन्मोत्सव पर नागदा में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा व प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण खारोल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जी घाटा बिल्लोद की सहमति से शाकंभरी युवा सेवा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विनोद खारोल सरसी एवं उपाध्यक्ष के पद पर दीपक खारोल खाचरोद को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में समाजजन एवं वरिष्ठ लोगों उपस्थित रहे। वहीं पधार ग्रहण करने वालों का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया।