BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 8:00 pm
KHABAR : महिला बाल विकास विभाग ने किया रोटरी हाल में कार्यशाला का आयोजन, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने‌ कहा- पंख अभियान का उद्देश्य बांछड़ा समुदाय की महिलाओं को आगे बढ़ाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंख अभियान को पिछले डेढ़ माह से द्रुत गति देने का उद्देश्य यह है कि बांछड़ा समुदाय की महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जाए। समुदाय के लोगों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यही वॉलिंटियर बनाने का उद्देश्य भी है। यह बात कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने‌ पंख अभियान के तहत‌ रोटरी हाल में बांछड़ा समुदाय के लिए आयोजित स्वयंसेवकों की कार्यशाला में कही। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। 
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि परिवर्तन अंदर से आता है। हमारी मंशा है कि बांछड़ा समुदाय के युवा आईआईटी में जाए। डॉक्टर और इंजीनियर बने। व्यापार करें। हर बच्चा स्कूल जाना चाहिए। इस अवसर पर एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा समाज सुधारक आगे आते रहे हैं। बांछड़ा समुदाय के उत्थान के लिए वॉलिंटियर्स की भूमिका अहम है। समाज की कुरीतियों के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने होंगे। समाज द्वारा तिरस्कृत किए गए कार्य को छोड़ना पड़ेगा। कार्यशाला में महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गई। कृषि, उद्योग, एसबीआई प्रशिक्षण संस्था, जनजाति, शिक्षा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा वॉलिंटियर्स को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में दीक्षा पाटीदार ने हम होंगे कामयाब गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एसडीम ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव, प्रभारी सीईओ अरविंद डामोर महिला बाल विकास अधिकारी ताराचंद मेहरा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष ने किया। आभार ताराचंद मेहारा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE