BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 8:09 pm
REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, बोली- उद्यानिकी एवं उद्योग विभाग औद्योगिक निकायों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेवे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग एवं उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी औद्योगिक निकाय चल रहे हैं। उनकी समस्या पूछे। उनसे समस्याओं के बारे में जानें। विभाग से क्या-क्या मदद हो सकती हैं, उनके क्या-क्या सुझाव है। इस संबंध विस्तार से जानकारी लेवें। इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग दिसंबर माह में उद्यानिकी बैठक आयोजित करें। फसल बीमा कंपनी फसल बीमा से संबंधित जितने भी किसानों के लंबित भुगतान है। उनका जल्द से जल्द भुगतान करें। एमपीईबी विभाग प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आदर्श गांव बनाएं। इस पर कार्य योजना तैयार करें। जिला विपणन अधिकारी खाद की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिमांड भेजें तथा भोपाल लगातार संपर्क करें। प्रत्येक केंद्र पर बराबर मात्रा में खाद उपलब्ध होना चाहिए। सहकारी बैंक सीईओ प्रतिदिन सोसाइटी में खाद उपलब्धता की जानकारी भेजें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस की व्यवस्था अच्छे सुनिश्चित करें। एंबुलेंस को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। शिवना शुद्धिकरण के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पीआईयू विभाग निर्माण सामग्री बिलों का क्रॉस वेरिफिकेशन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE