चित्तौड़गढ़। शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा निकाले गए आदेश में सुबह 10 से 4 बजे तक स्कूल संचालित करने के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए इसका विरोध किया जा रहा है। आज प्राथमिक उच्च प्राथमिक निजी विद्यालय संचालक संरक्षण समिति एवं स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा माध्यमिक शिक्षा कार्यालय चित्तौड़गढ में जिला शिक्षा अधिकारी का ज्ञापन देकर शिक्षा मंत्री और निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान से मांग की गई है की इस प्रकार का समय बदलाव नहीं करें क्योंकि यह पूर्णतया अव्यवहारिक है।
समिति के अध्यक्ष कैलाश वैष्णव ने बताया कि आदेश में बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक विद्यालय सजग है विद्यालय ने पहले ही समय परिवर्तन कर दिया है परंतु जो आदेश दिया गया है उसमें हमें पूर्णतया बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया कि आज माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक बीकानेर को पत्र लिखकर निजी विद्यालयों के तीन मुद्दों पर लिखित जवाब मांगा गया है जब तक इन मुद्दों पर जवाब नहीं मिलेगा तब तक उनकी पालन नहीं की जाएगी।